Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के सेवा समपर्ण अभियान के तहत जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पखवाड़े के तहत विभिन्न मण्डलों एवं मोर्चा की ओर से सेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वत्सल्यपुराम में बच्चों को भोजन करवाया गया। इसी मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस का केक काटा गया। वत्सल्यपुराम में बच्चों के साथ भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जोधपुर दक्षिण की महापोर वनिता सेठ व युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरूण धनाडिया ने केक काटकर व बच्चो को भोजन करवाकर मनाया। इस अवसर पर पार्षद अनिल प्रजापत, मनीष गौड, दुष्यंत व्यास, अनिल राजपुरोहित, आदित्य शर्मा, नगेंद्र सिंह शेखावत, अजय सिंह परिहार ऋषभ पुरोहित व अन्य मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts: