Doordrishti News Logo
  • राजकार्य में बाधा डालने का आरोपी गिरफ्तार
  • रास्ता जाम करने वालों के विरूद्ध केस दर्ज

जोधपुर, शहर की रातानाडा सांसी बस्ती में आज सुबह बवाल हुआ। घर घर कचरा संग्रहण करने वाले कार्मिक से मारपीट हो गई। गुस्साए सफाई कार्मिक पहले सांसी बस्ती पहुंचे फिर रातानाडा थाने पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। एक बार तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई कि एक साथ इतने ऑटो लेकर कचरा संग्रहण कर्ता कैसे जमा हुए। कार्मिक रातानाडा थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे। आठ खंभा चौराहा पर सफाई कर्मी नेताओं के नेतृत्व में रास्ता जाम कर दिया गया। पुलिस ने इन नेताओं को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। इसका अलग से अनुसंधान किया जा रहा है।

एसीपी पूर्व दरजाराम ने बताया कि  घर-घर कचरा संग्रहण के कार्य में लगा नेमीचंद और उसका साथी सुनील बुधवार की सुबह अपनी टैक्सी लेकर सांसी कॉलोनी में गया। वहां उसकी राहुल नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई। राहुल ने नेमीचंद के साथ मारपीट कर सरिया से सिर फोड़ दिया। इस पर राहुल के ख्लिाफ राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया।

एसीपी दरजाराम ने बताया कि प्रकरण के बाद आरोपी राहुल पुत्र कालूराम सांसी को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर यह सूचना नगर निगम के कर्मचारियों के बीच तेजी से फैली और बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी व कचरा संग्रहण में जुटे लोग रातानाडा थाने के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए। कार्मिक पहले रातानाडा सांसी बस्ती पहुंचे फिर रातानाडा थाने के बाहर जमा हो गए। सभी कार्मिक अपनी कचरा संग्रहण में लगी ऑटो लेकर आए। यहां पर प्रदर्शन करने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

नगर निगम कार्यालय पर रोका रास्ता

सफाई कार्मिक रातानाडा थाने से रवाना होकर ये लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने निगम परिसर में गाडिय़ां खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने वहां पहुंचे अधिकारियों की कार को गेट पर रोक दिया और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

रास्ता जाम करने वाले नेता नामजद, केस दर्ज

एसीपी दरजाराम ने बताया कि रास्ता जाम करने वालों का नेतृत्व नरेश कंडार द्वारा किया गया। उसने सफाई कार्मिकों के साथ करीबन 100-150 लोगों को एकत्र कर लिया और रास्ता जाम किया। इससे यातायात व्यवस्था भंग हो गई। रातानाडा थाने में नरेश कंडारा सहित सरदार बारासा, सुरेश जोड, दीपू, राजेश गुजराती, मुरलीधर, उगमनाथ, भवानी, मनीष, अशोक पुत्र कालूराम सांसी सहित 100-150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026