Doordrishti News Logo

जोधपुर, अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौन शोषण के आरोप में सजा भुगत रहे आसाराम को सोमवार दोपहर में एम्स अस्पताल की ओपीडी में चेकअप के लिए लाया गया। बाद में चेकअप के फिर से जेल रवाना कर दिया गया। आशाराम के आने की जानकारी समर्थकों होने पर वे अस्पताल के बाहर जमा होने लग गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें दूर तक खदेड़ दिया। चारों तरफ पुलिस का पहारा बिठा दिया गया।

दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को सोमवार को फॉलोअप चेकअप के लिए एम्स अस्पताल लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि आसाराम को मूत्र की समस्या है। जिसका युरोलॉजी विभाग में इलाज चल रहा है। जून महीने में भी आसाराम करीब 9 दिन एम्स में भर्ती थे। उसके बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया था।

समर्थक जुटने लगे

आसाराम के एम्स अस्पताल तक जाने की सूचना समर्थकों को पहले ही मिल चुकी थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। गार्ड ने खदेड़ कर उन्हें निकाला। एम्स ओपीडी आज 18 महीने बाद आज खुली। ऐसे में पहले ही यहां भीड़ थी। इस पर आसाराम के पहुंचने से उनके समर्थकों की भीड़ से मरीज परेशान हुए। आसाराम 16 जून को मूत्र की समस्या होने पर भर्ती हुआ था। हालात में सुधार के बाद उन्हें 24 जून को छुट्टी दे दी गई थी।

आठ साल से जोधपुर जेल में बंद

उल्लेखनीय है आसाराम अपने गुरुकुल में पढऩे वाली एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीडऩ करने के मामले में 2013 में जोधपुर पुलिस इंदौर से गिरफ्तार कर लाई थी। तब से वह यहां की जेल में बंद है। 2018 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। आसाराम अब तक 15 बार जमानत हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर कर चुका है, लेकिन किसी कोर्ट से उसे जमानत नहीं मिली।

ये भी पढें – धूप छांव का खेल, बादलों का आसमां पर डेरा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026