Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता की अध्यक्षता में शनिवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का झालामण्ड स्थित उच्च न्यायालय परिसर में दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया जाएगा। राज.उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव डाॅ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में राज.उच्च न्यायालय, जोधपुर में लम्बित विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों शमनीय दाण्डिक अपराध, अंतर्गत धारा 138, परक्राम्य विलेख अधिनियम, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम-विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली व पानी के बिल (चोरी के अलावा), मजदूरी,भत्ते और पेंशन भत्तों से संबिधित सेवा मामले राजस्व मामले अन्य सिविल मामले (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे) से संबंधित राजीनामा योग्य प्रकरण रैफर हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत का राज. उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश संदीप मेहता व गठित बैंचों के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे।

ये भी पढें – केन्द्रीय मंत्री शेखावत देवालयों में पहुंचे, भगवान गणेश को लगाया भोग

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026