Doordrishti News Logo
  • गाड़ी को कई बार मारी टक्कर
  • हमलावर फरार

जोधपुर, जिले के बिलाड़ा तहसील क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को उसकी गाड़ी में घेर कर फायरिंग की। उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि वह हताहत नहीं हुआ। उसकी गाड़ी को भी बदमाशों ने कई बार पीछे से टक्कर मारी। इससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। नामजद लोगों के खिलाफ बिलाड़ा थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस का मानना है कि बदमाश गांव में अपना टेरर फेलना चाहते हैं। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।

बिलाड़ा थानाधिकारी अचलदान ने बताया कि विष्णु की ढाणी चांदेलाव निवासी गायडराम पुत्र गोपाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 29 अगस्त की रात्रि के समय वह गाड़ी लेकर कस्बा क्षेत्र से निकल रहा था। तब उससे पुरानी रंजिश रखने वाले चांदेलाव निवासी रवि विश्नोई, महीपाल, भींयाराम, प्रकाश विश्नोई, कोसाणा निवासी श्रवण, तिलवासनी निवासी राजूराम, अरटिया निवासी दिनेश डारा आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हमलावरों ने उसको गाड़ी में जिंदा जलाने का प्रयास किया। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में अनुसंधान किया जा रहा है। इन लोगों में पहले भी ऐसे झगड़े हो रखे हैं। गायडराम इसमें हालांकि हताहत नहीं हुआ है। उसकी गाड़ी को बदमाशों ने पीछे से कई बार टक्कर भी मारी है। हमलावर गांव में अपना टेरर रखना चाहते हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढें – कृष्णजन्माष्टमी पर गौमाता के लिए 21 सौ किलो लापसी बनाई

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026