Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटतर्वी केरु पंचायत समिति के ग्राम पंचायत घण्टियाला में आज ग्रामवासियों ने राशन की दुकान किसी बाहरी व्यक्ति को देने पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब ग्राम पंचायत नई बनी है तो पहला अधिकार ग्राम पंचायत के बाशिंदों का है। हम सब इसका विरोध करेंगे और किसी बाहरी व्यक्ति को दुकान नहीं खोलने देंगे। ग्राम पंचायत घंटियाला में पिछले 27 वर्षों से राशन वितरण का कार्य एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण संतुष्ट है।

राशन दुकान पहले हमारे गाँव के ही भाई के नाम से भी थी, लेकिन वितरण का कार्य यह व्यक्ति 27 वर्षों से कर रहा है। पूरे गांववासी चाहते हैं कि खाद्य सामग्री का वितरण यह व्यक्ति ही करे। यदि वही नहीं करता है तो गांव के  किसी व्यक्ति को दिया जाए। यदि इस व्यक्ति को खाद्य सामग्री वितरण करने प्रशासन नहीं देता है तो हमारे गांव का राशन वितरण नहीं होगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा और राशन वितरण के लिए कानूनी कार्रवाई की शरण ली जाएगी। जब तक नई सूची नहीं निकलती है तब तक यथास्थिति डीलर को ही रखा जाए।

ये भी पढें – किराणा दुकान में चोरी,तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed