Doordrishti News Logo

जोधपुर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूूरो ने बाड़मेर की चौहटन तहसील में एसयूवी व मकान से 133 किलो डोडा पोस्त व 86 हजार रुपए जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक उगमदान चारण ने बताया कि चौहटन में मादक पदार्थ की बड़ी खेप आने की सूचना पर जांच शुरू की गई। इस पर गुरुवार को गुजरात नम्बर की एक एसयूवी पकड़ी गई। जिसमें कुछ डोडा पोस्त मिला। चालक से मिले सुराग के आधार पर चौहटन तहसील में वीसरनिया गांव में एक मकान की तलाशी ली गई। एसयूवी व मकान से 133.14 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। तीन मोबाइल, 86300 रुपए व एसयूवी भी जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वीसरनिया गांव निवासी कुम्भाराम पुत्र गोरखराम और चंपालाल पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया गया।

चित्तौडगढ़़ से लेकर आए थे मादक पदार्थ

प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि जब्त डोडा पोस्त चित्तौडगढ़़ से लाया गया था। जो आस-पास के क्षेत्रों में बेचने की फिराक में थे। चित्तौडगढ़़ में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले व स्थानीय खरीदारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढें – नैनीताल के वीरभट्टी पुल के पास भूस्खलन,यात्री बस चपेट में आने से बाल-बाल बची

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026