Doordrishti News Logo
  • आमजन से अपील,कोई ड्रोन ना उड़ाए
  • पुलिस गोली मारकर उड़ा देगी
  • बाड़मेर जैसलमेर बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी
  • बाहर से आने वाले वाहनों की सघन चैकिंग चल रही है
  • होटलों,सरायों में पुलिस कर रही संदिग्ध लोगों की तलाश में चैकिंग

जोधपुर, केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों ने रविवार को स्वाधीनता दिवस समारोह पर देश भर में ड्रोन से आतंकी हमले की संभावना व्यक्त की है। इसके मद्देनजर राजस्थान पुलिस मुख्यालय को सर्तक रहने के आदेश जारी हुए हैं। ड्रोन से आतंकी हमले की संभावना को देखते हुए जोधपुर कमिश्ररेट में भी चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजकीय उम्मदे स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए पुलिस स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। इसके आस पास के ऊंचे भवनों पर पुलिस की शॉप शूटर तैनात रहेंगे। सरकारी ड्रोन के अलावा कोई भी ड्रोन उड़ता नहीं दिखेगा। यदि कोई ड्रोन उड़ता दिखा तो पुलिस उसे गोली मार कर उड़ा देगी।

उम्मेद स्टेडियम के आस

पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने बताया कि देश भर में ड्रोन से आतंकी हमले की संभावना को केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों ने जताई है। इसके लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय को भी सतर्कता बरते जाने का कहा गया है। कमिश्ररेट में बाहर से आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी तो चल ही रही है साथ ही आतंकी हमले की संभावना को देखते हुए जोधपुर में रविवार को आयोजित होने वाले उम्मेद स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम के आस पास ऊंचे भवनों में पुलिस के शॉप शूटर तैनात किए जाएंगे। सरकारी ड्रोन उड़ेगा मगर कोई भी अन्य किसी प्रकार का ड्रोन उड़ता देखा गया तो पुलिस उसे गोली मारकर उड़ा देगी। उन्होने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी प्रकार का ड्रोन नहीं उड़ाए।

उम्मेद स्टेडियम के आस

चप्पे चप्पे पर पुलिस की तलाशी, होटलों सरायों में चैकिंग

रविवार को होने वाले स्वाधीनता दिवस समारोह को लेकर कमिश्ररेट पुलिस पूरी तरह चाकचौबंद है। शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की सघन चैकिंग चल रही है। होटलों सरायों में पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों की तलाश में चैकिंग कर रही है।

बार्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

भारत पाक सीमा से लगे बाड़मेर जैसलमेर बार्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सेना द्वारा हर संदिग्ध गतिविधि पर चौकसी की जा रही है। पुलिस और सेना की गश्त बढृा दी गई है।

ये भी पढें – मां के निधन से बेटी तनाव में, सीढिय़ों की रेलिंग में लगाया फंदा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026