Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसाइटी ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश को बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए गए संकल्प को साकार करने की पहल करते हुए जोधपुर में बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम रोकने के लिए गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत रूप से शुरुआत कर दी।

बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम

सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर के रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों और उनके परिवारजनों को समझाइश कर जागरूकता कार्यक्रम भिक्षावृत्ति रोकथाम जागरूकता कमेटी की अध्यक्ष संतोष मेहता और बालश्रम रोकथाम जागरूकता कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण मेढ़ के नेतृत्व में दल्ले खान की चक्की स्थित कच्ची बस्ती में जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत कर स्कूल जाने की इच्छुक बच्चों की सूची बनाई गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों राजस्थान राज्य बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किए जाने के बाद से सत्यमेव जयते सीटीजन सोसाइटी की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद अब जागरूकता का कार्य जोधपुर के अलग क्षेत्रों में शुरू कर दिया है।

उसी कड़ी में बाल श्रम और भिक्षावृत्ति में लिफ्त बच्चों और उनके परिवार जनों को समझाइश कर प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें। इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉ रेखा धनकानी, ललित सुराणा, दीपक जोशी,अश्विनी दास, फरजाना चौहान,जय श्री मेहता, बिंदु भंडारी व डॉ रमा अरोड़ा ने बच्चों और उनके परिवारजनों से बातचीत कर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े – गुरुपूर्णिमा पर्व पर समन्वय धाम में हुआ चरण पादुका पूजन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026