Doordrishti News Logo

जोधपुर, लंबे समय बाद मारवाड़ के जोधपुर शहर में शुक्रवार को इंद्रदेव मेहरबान हुए। दिन में तपिश के बाद अपरान्ह में काली घटाएं उमड़ी। देखते ही देखते वे बरस पड़ी। पहले हवा के झोंके चले फिर बदरिया ने जमकर शहर को भिगोया। घरों में परनाले शुरू होने के साथ भीतरी शहर में पानी बाळे बहने लगे। बच्चों व बड़ों में आज हुई इस बारिश का जमकर लुत्फ उठाया, खूब बारिश में भीगे। बारिश से शहर को मौसम खुशनुमा बन गया।

जोधपुर में मेहरबान इंद्रदेव

आसमां में अभी बादलों को डेरा जमा है। मौसम विभाग ने आगाती तीन चार दिनों तक बारिश का मौसम रहने का अनुमान जताया है। सावन से एक दिन पहले और आषाढ़ की समाप्ति शुक्रवार को इंद्र देव की मेहर बरसी। तपते झुलसते मारवाड़ में कई स्थानों के साथ ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश हुई। जिले भर में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि कहीं कहीं पर कुछ देर बरस कर बादल शांत हो गए। मगर कुछ स्थानों पर आधे घंटे में ही शहर को भिगो दिया।

शनिवार को गुरूपूर्णिमा के साथ ही सावन माह को आगाज हो जाएगा। हालांकि इस बार सावन का महिना रविवार से शुरू होगा। मगर गुरूपूर्णिमा के साथ सावन माह को आगाज माना जा सकता है। मारवाड़ में आषाढ़ का महिना लगभग सूखा ही बीता और भीषण गर्मी व उमस की मार लोगों को झेलनी पड़ी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

शुक्रवार अपरान्त चार बजे हुई बारिश ने शहरवासियों के चेहरों के साथ ही किसानों के चेहरों पर भी लालिमा ला दी। किसानों में बेजान हो रही फसलों को इस बारिश को अच्छा बताया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन चार दिनों तक प्रदेश सहित मारवाड़ में अच्छी बारिश के आसार है। मौसमी तंत्र मानसून के लिए अनुकूल बना हुआ है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। शहर में आज हुई बारिश से तापमान में फिर गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया।

ये भी पढ़े – पाली से कार लेकर आया दोस्तों के साथ, 20 लाख का माल उड़ाया

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026