Doordrishti News Logo

जैन समाज ने पेश किया अनुकरणीय उदहारण

जोधपुर, देश और दुनिया में कल ईद मनाई गई। इस मौके पर बकरों और अन्य पशुओं की कुर्बानी भी दी गई। इसके उलट जोधपुर में अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला। जैन व्यापारियों के एक समूह ने बड़ी संख्या में बकरों की खरीद कर उनको अपने बाड़ों में भेज दिया जहां वे अपनी प्राकृतिक मृत्यु तक जीवित रहेंगे।

ढाई सौ बकरों जीवनदान

जोधपुर शहर के बाहर चोखा गांव के पास दूर तक फैली हुई बकरा मंडी है। इस मंडी 8में जोधपुर और आसपास के गांवों से हजारों बकरे ईद की कुर्बानी के लिए बिकने के लिए आए हुए थे। पिछले कई दिन से लग रही इस मंडी में रोजाना हजारों लोग कुर्बानी के लिए बकरे खरीदने आ रहे थे। उत्साह में तेज कदमों से चल रहे यह लोग भी बकरे खरीदने ही आए थे लेकिन उनका उद्देश्य अलग ही था।

ढाई सौ बकरों जीवनदान

ये लोग बकरे तो खरीद रहे थे लेकिन कुर्बानी के लिए नहीं। ये लोग इन बकरों को अमर करना चाहते थे। अमर करने का मतलब है कि इनके खरीदे हुए बकरों को जोधपुर के पास भोपालगढ़ और अन्य जगहों पर बनी हुई बकरा शालाओं में भेज दिया गया जहां दानदाताओं के पैसे से उनके चारे पानी का इंतजाम होगा। बीमार होने पर पशु चिकित्सक उनका इलाज भी करेंगे। इस तरह से बकरे अपनी उम्र जी सकेंगे और प्राकृतिक रूप से मर सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

गौतम कोठारी, शालिभद्र सिंधी, पंकज जैन, अमरचंद जैन, मुकेश मूथा, दीपक बोथरा, मूलचंद मूथा, आशीष गुलेच्छा, दीपेश बोहरा, राजेश बाफना और उनके सहयोग से इस ईद पर करीब ढाई सौ बकरे खरीदे गए। इसके लिए यह सभी अपने व्यापार व्यवसाय से समय निकालकर दो दिन से सुबह और शाम शहर के बाहर चौका गांव के पास जाकर बकरों की खरीद-फरोख्त कर रहे। खरीदे हुए बकरों को गाड़ियों में भरवा कर बकरा शालाओं में भेज रहे थे। इस तरह इन अहिंसा के पुजारियों ने जीवदया कर ढाई सौ बकरों को जीवनदान देकर अहिंसा का एक अनुकरणीय उदहारण समाज मे पेश किया।

ये भी पढ़े – घरेलु समस्या और मानसिक परेशानी में दो युवक फंदे पर लटके

 

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026