Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित पुलिस लाइन में लगे एटीएम में मंगलवार को दो कांस्टेबलों को 11,500 रुपए मिले। बाद में बैंक अधिकारियों को बुलाकर सुपुर्द कर दिए गए। इसमें महिला कांस्टेबल रामेश्वरी को एटीएम में दस हजार व कांस्टेबल सुवालाल को 1500 रुपए फंसे हुए मिले। उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ ही बैंक अधिकारियों को भी सूचित कर दिया। बाद में बैंक अधिकारी आकर यह राशि ले गए।

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रामेश्वरी और सुवालाल को जब पुलिस लाइन परिसर के बाहर स्थित एसबीआई के एटीएम में राशि निकालने लगे तब वहां एटीएम में फंसे उन्हें राशि मिली। दोनों को वहां पर कोई नहीं मिला। संभवतया इस राशि को निकालने वाले लोगों ने थोड़ी देर इंतजार किया होगा, लेकिन एटीएम से रुपए बाहर निकलने में हुए विलम्ब के बाद वे वहां से चले गए। उनके जाने के बाद रुपए एटीएम से बाहर निकल आए। रूपए मिलने पर बाद में पुलिस अधिकारियों को सूचित किए जाने के साथ ही बैंक अधिकारियों को इस बारे में जानकारी देकर लौटाए गए।

ये भी पढ़े – मृतक का मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026