Doordrishti News Logo
  • शेखावत ने पूछा, नमक-मिर्च की कंपनियों से कंसंट्रेटर खरीदने का क्या तुक?
  • स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाली और लापरवाही का शिकार

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में “ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घोटाला” हुआ है। शनिवार को शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना की आड़ में “आपातकाल” के हालात पैदा किए और जनता की जान बचाने का हवाला देकर नीचे से ऊपर तक व्यवस्था में जमे सभी रसूखदारों ने अपने घर भरे।

नमक-मिर्च और एलईडी बनाने वाली कंपनियों से 32 हजार के कंसंट्रेटर 50 हजार में खरीदे गए। जीएसटी भी एडवांस में  5 प्रतिशत की जगह 12 प्रतिशत दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊपर से गुणवत्ता खराब बताई जा रही है।

राजस्थान सरकार जनता के सामने आकर साफ करे कि यह घोटाला नहीं तो और क्या है? इसे क्या समझा जाए? क्या सरकार की तरफ से सौदा करने वाले प्रतिनिधि इतने भोले हैं? नमक-मिर्च की कंपनियों से कंसंट्रेटर खरीदने का क्या तुक?

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राज्य सरकार पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों की खरीद में हुई धांधली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि गहलोत जी को अब”आपदा में भी भ्रष्टाचार कैसे करें” शीर्षक से किताब लिखनी चाहिए।

जो अस्पताल स्वयं बीमार हैं, वे मरीजों का क्या इलाज़ करेंगे?:- शेखावत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी कटाक्ष किया और कहा कि राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाली और लापरवाही का शिकार है।

Buy Best deals & save money everyday👆

सैकड़ों शिकायतों के बाद भी गहलोत सरकार ने अस्पतालों को बुनियादी सुविधाओं तक के लिए मदद देना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी घर में चैन की नींद सोते हैं लेकिन राजस्थानवासियों को सरकारी अस्पतालों में घर से कूलर-पंखा लाकर जमीन पर लेटने को मजबूर होना पड़ रहा है। जो अस्पताल स्वयं बीमार हैं, वे मरीजों का क्या इलाज़ करेंगे?

>>> जन्मदिन पर संभागीय आयुक्त ने कलेक्ट्री पार्क में किया पौधारोपण

Check products & offers

Amazon

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026