Doordrishti News Logo

जोधपुर, सूरज उगने के साथ ही बढ़ते तापमान से परेशान जोधपुर वासियों के लिए बिजली कटौती और भारी पड़ रही है। लॉकडाउन में घरों में बैठे लोगों को हवा तक नसीब नहीं हो रही है। बच्चे बूढ़ों और घर में बीमार लोगों के हाल ज्यादा बेहाल है दरअसल, डिस्कॉम प्री मानसून मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती कर रहा है।

दिन में किसी भी समय 4 घंटे के लिए बिजली बंद कर दी जाती है। कई बार तो बिना पूर्व घोषणा के कटौती हो रही है। ऐसे में गर्मी में बिना पंखा कूलर एक पल भी निकालना भारी पड़ रहा है। अचानक विद्युत सप्लाई कट होने से परेशान विकास शर्मा ने कहा कि इतनी गर्मी में ही मेंटेनेंस के नाम पर कटौती का क्या औचित्य है। यह व्यवस्था पहले भी हो सकती है।

अनलॉक के बाद कुछ समय दुकान पर निकल जाता है, लेकिन वीकेंड में घर में ही रहते हैं। गर्मी में बिना पंखे एक मिनट नहीं बैठ सकते उस पर दो घंटे की कटौती परेशान कर रही है।
इन दिनों पोस्ट कोविड और कोविड पेशेंट भी कटौती से परेशान हैं। मरीजों का कहना है कि बीमारी में आराम करें तो कैसे करें दिन में कई बार लाईट चली जाती है।

60 वर्षीय कमला सोनी का कहना हैं कि हमारे कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में हर दिन अघोषित कटौती हो रही है। कोविड के बाद बेचैनी रहती है और बिजली जाने से तेज गर्मी में हालत और खराब हो रही है। न जाने यह कटोती को कब विराम लगेगा।

रविवार को भी शहर के विभिन्न कॉलोनियों में बिजली बंद रही जिनमें मुख्य रुप से आशापूर्णा सिटी , बुद्ध नगर, वैभव विहार, लक्ष्मण कॉलोनी, सरस्वती नगर, औम कॉलोनी, महावीर नगर, गोपाल प्याऊ, बासनी प्रथम फेज, मधुबन, श्री राम नगर, बालाजी नगर जयदेव नगर, सुहाग वाटिका, डर्बी फैक्ट्री क्षेत्र आदि स्थान थे।

>>>पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा

 

Related posts:

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026

Rajasthan: बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों का दस्तावेज- भजनलाल

February 12, 2026

Rajasthan: विधानसभा में राज्य का बजट पेश

February 12, 2026