Doordrishti News Logo

जोधपुर, राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई अनलॉक प्रक्रिया में रिटेल व्यापार-दुकानें खोलने के सीमित समय के कारण शहर में अभी तक व्यवसायिक गतिविधियां पटरी पर नहीं लौट पाई है। सीमित समय के कारण कई दुकानदार खाली बैठे है और दो दिन से उनके कोई ग्राहकी नहीं हुई है। इन व्यापारियों ने दुकानें खोलने की समय सीमा बदलने की मांग की है।
दरअसल राज्य सरकार ने मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत दुकानें खोलने का समय सुबह छह से ग्यारह बजे तक किया है। इसकी गाइडलाइन कल लागू हो गई थी। दुकानदारों का कहना है कि सुबह छह बजे दुकानें खोलने का समय व्यापार के लिए अनुकूल नहीं है। सुबह 6 से 11 बजे तक व्यापार के समय में ग्राहकों का रुझान नहीं रहता है।

On the second day too many shopkeepers sitting empty

दुकानें नौ-दस बजे से पहले नहीं खुलती और गाइडलाइन के हिसाब से दुकाने 11 बजे बंद करनी होती है। ऐसे में व्यापार संभव नहीं है। दुकानदारों का कहना है इतने कम समय में व्यापार कैसे करेंगे ऐसे में दुकानें बंद रखना ही ठीक है। हालांकि आज भी हर इलाके में लोग खरीदारी करने निकले लेकिन पेट्रोल पंप, मिठाई व नमकीन की दुकानों को छोडक़र ज्यादातर जगहों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए।

On the second day too many shopkeepers sitting empty

 

साड़ी व कपड़ों के मार्केट में भी सुबह के समय ग्राहकी नहीं होती है। यह लेडीज मार्केट है। यहां महिला ग्राहक ही आती है। मार्केट खोलने का समय सुबह का है और सुबह के समय महिलाएं घर के कार्य में व्यस्त रहती है और मार्केट आना संभव नहीं ऐसे में दुकानें आज भी खाली रही। उन्होंने सरकार से दुकानें खोलने के समय में परिवर्तन की मांग की है।

ये भी पढ़े – शब्द संदर्भ -73, शादी और विवाह

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026