Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री को सांसद पीपी चौधरी ने लिखा पत्र

नई दिल्ली, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर दवा विक्रेताओं और अध्यापकों को प्राथमिकता देते हुए वैक्सिननेशन करवाने का अनुरोध किया। पत्र में सांसद चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी के विकट काल में चिकित्साकर्मियों व पुलिसकर्मियों की तरह अन्य भी श्रेणियां हैं, जिन्होंने आमजन को इस विकट स्थिति से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।

दवा विक्रेता निर्बाध रूप से जनसेवा का परिचय देते हुए कोरोना मरीजों एवं अन्य को हर समय दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य किया है। दवा विक्रेताओं का सीधा सामना कोविड के मरीजों एवं दवा लेने आए उनके परिजनों से होता है। इस कार्य को करते हुए वे स्वयं और उनके परिवार भी कोरोना संक्रमित हुए हैं और कई लोगों की जान भी गई है। ऐसे में इनका फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में वैक्सीनेशन करवाना अति.आवश्यक है।

ये भी पढ़े :- कोविड गाइड लाइन की अवहेलना: महामारी के केस दर्ज

कोरोना महामारी से आमजन को बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से हमारी भावी पीढ़ी बच्चे भी बहुत प्रभावित हुए हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता बहुत हो रही है। इसी के मद्देनजर बच्चों को पढ़ाने वाले प्रदेश के शिक्षकों को भी फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करना होगा ताकि भविष्य में स्कूलों के खुलने पर इस फोर्स का इस्तेमाल सही रूप से हो सकेगा।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026