Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण के लिए बनाई गई कोविड गाइड लाइन का लोग अब भी पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने कुछ ऐसे ही मामलों को महामारी अध्यादेश में दर्ज किया है।
सदर बाजार थाने के एएसआई चंचल प्रकाश ने बताया कि हरियाढाणा हवेली के बाहर मयूर स्टील दुकान को खोलकर ग्राहकों की भीड़ एकत्र करने वाले दुकानदार मोहम्मद नौशाद पुत्र मुमताज अहमद के खिलाफ महामारी अध्यादेश में केस बनाया गया है।

दुकान में काफी लोगों का जमावड़ा किया गया था। इसी तरह बासनी पुलिस थाने के एएसआई अणदाराम ने दाउ की होटल एम्स अस्पताल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट को खोलकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र किए जाने पर संचालक नाचना निवासी विक्रम सिंह पुत्र जुगत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

इधर नागौरी गेट थानाधिकारी बुद्धाराम ने उदयमंदिर आसन क्षेत्र में बिना मास्क घूम रहे पिन्टु उर्फ अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया। जबकि उदयमंदिर थाने के कांस्टेबल रसीद खान ने दर्पण सिनेमा के पीछे होटल के पास बिना मास्क घूम रहे हसमुद्दीन उर्फ भूरिया पुत्र नसरूदीन को गिरफ्तार किया। मथानिया थाने के एसआई रामलाल ने कोरोना पोजेटिब मथानिया निवासी सोहनलाल पुत्र जगाराम माली को बाहर घूमते पाए जाने पर महामारी में केस बनाया।

ये भी पढ़े :- संभागीय आयुक्त ने कौशल विकास केंद्र में लगे ऑक्सीजन प्लांट का किया अवलोकन

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026