Doordrishti News Logo

बाइक पर आए नकबजनों ने दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामेश्वर नगर ई सेक्टर में एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से आधा किलो सोनाा, एक किलो चांदी और 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अब इनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर बासनी थाने में एफआईआर दर्ज करवायी गई है।

बासनी थाने के एएसआई रामनारायण ने बताया कि घटना के संबंध में ई सेक्टर रामेश्वर नगर निवासी कालूराम प्रजापत पुत्र कोजाराम मूल रूप से लूणी हलके के रहने वाले हैं। वे बैंगलूरू में व्यापार करते हैं और लॉक डाउन के चलते वे बैंगलूरू में ही हैं। यहां रामेश्वर नगर वाला उनका मकान सूना होने पर उन्होंने अपने भांजे को सार संभाल के लिए कहा था। भांजे के पिता बीमार होने पर वह भी गांव चला गया। इस बीच 18 मई से लेकर 21 मई के बीच घर सूना पड़ा रहा।

ये भी पढ़े :- मथुरादास माथुर अस्पताल में ब्लैक फंगस से पहली मौत !

अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर वहां अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़ कर नगदी और जेवरात ले गए। घर से आधा किलो सोना यानी 25 लाख का सोना, एक किलो चांदी और 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया है। एएसआई रामनारायण ने बताया कि आस पास सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखे हैं जो घर तक पहुंचे और बाद में ये रात ढाई बजे घर से निकलते देखे गए हैं। जो केके कॉलोनी होते हुए कृषि मंडी मोड़ तक निकले हैं। इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस बाइक नंबरों से चोरों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

मेडिकल की दुकान में सेंध

शहर के पाल रोड स्थित एक मेडिकल की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेेंध लगाकर वहां से नौ हजार की नगदी और दवाइयां चुरा ले गए। इस बारे में गायत्री नगर पाल रोड निवासी प्रवीण कुमार पुत्र प्रभुलाल गौड़ की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026