Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक सीमेंट एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़क़र अज्ञात चोरों ने एक लाख से ज्यादा के सीमेंट कट्टे और पीवीसी पाइप की चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर ट्रैक्टर ट्रॉली के आलामात मिले थे। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि नागौर जिले के कुचामन स्थित जगदंबा कॉलोनी हाल रोहिणा रॉयल एजेंसी के मुनीम अमरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एजेंसी का एक गोदाम नांदड़ी स्थित बालाजी नगर में है।

रात को अज्ञात चोरों ने गोदाम में पीछे की दीवार को तोडक़र भीतर प्रवेश किया और वहां रखे सीमेंट के 200 बैग, तीन इंच के 20 पीवीसी पाइप आदि चोरी कर ले गए। मौका स्थल पर एक ट्रैक्टर ट्राली के आलामात मिले।  इस पर मामले की तफ्तीिश करते हुए प्रकाश पुत्र गणपतराम,पुनाराम पुत्र गणेशराम और ओमाराम पुत्र रेवतराम को गिरफ्तार किया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है। माल बरामदगी के प्रयास जारी है। अभियुक्तों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- मंडोर सैटेलाइट अस्पताल में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट स्थल का अवलोकन

बाइक चोर को पकड़ा

सदर बाजार थाना अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि थाना इलाका से बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बाइक चोर सुधीर को गिरफ्तार किया गया। इससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026