Doordrishti News Logo

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

साइबर क्राइम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ। शहर के निकट बनाड़ स्थित नांदड़ी में रहने वाले एक युवक के दो बैंक एकाउंट से 1.10 लाख रुपए किसी शातिर ने निकाल लिए। उसका मोबाइल हैककर घटना को अंजाम दिया गया।
पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी, अब बनाड़ पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

बनाड़ पुलिस थाने के एसआई सुरेशचंद ने बताया कि गौतम नगर नांदड़ी निवासी चेतन सिंह पुत्र नारायण सिंह ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार 8 नवंबर को उसका मोबाइल फोन किसी शख्स द्वारा हैक कर दिया गया।

बाद में उसके एक्सिस बैंक खाते से 85 हजार और एसबीआई से 25 हजार रूपए निकाल लिए। इसका पता बाद में मोबाइल पर आए संदेश से चला। उसके द्वारा साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी गई। बनाड़ पुलिस ने फ्रॉड का केस दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।