बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत
- पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था
- सामने से आया बाइक सवार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र आरटीओ के सामने बाइक सवार ने आरटीओ एजेंट को टक्कर मार दी। हादसे में घायल आरटीओ एजेंट की एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। इस बारे में उसके साले की तरफ से महामंदिर थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपा। घटना गुरुवार की है।
महामंदिर थाने के एएस आई गणपत सिंह ने बताया कि मूलत: पीलवा लोहावट हाल जेडएसबी- गली नंबर 29 बीजेएस कॉलोनी निवासी 46 साल का बन्नेसिंह पुत्र भगवान सिंह यहां आरटीओ में एजेंट था। वह गुरूवार को आरटीओ से अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। तब आरटीओ के सामने ही किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। बाद में उसे आसपास के लोगों की मदद से एमडीएम अस्पाल भेजा गया। मगर यहां पर उसकी मौत हो गई।
मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी
एएसआई गणपतसिंह के अनुसार मृतक शरीर के बाहर कोई बड़ी चोट नजर नहीं आई, संभवत: सिर में स्लॉट बनने से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया है। घटना को लेकर उसके साले धेलिया बाप फलोदी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मालम सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

