Doordrishti News Logo

जोधपुर, एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित आसाराम की तबीयत सही नहीं हो रही है। अब उन्हें पेट में अल्सर की शिकायत हो गई है। इस पर उनकी एंडोस्कोपी के लिए सोमवार को एम्स से मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। एंडोस्कोपी के बाद उन्हें वापस एम्स भेज दिया। उनका हिमोग्लोबीन भी कम आ रहा है। इस कारण कल उन्हें दो यूनिट खून भी चढ़ाना पड़ा है। एम्स के डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।

Asaram's health worsens endoscopy at MDM Hospital

एम्स में कोरोना का इलाज करने के साथ ही पेटदर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की थी। उनका हिमोग्लोबीन बहुत कम होने पर दो यूनिट खून चढ़ाया गया। उनके पेट में अल्सर की जांच करने के लिए आज एंडोस्कोपी कराने का फैसला लिया। इस पर एंडोस्कोपी के लिए आज कड़े सुरक्षा घेरे में एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। फिर वापस कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एम्स ले गए।

Asaram's health worsens endoscopy at MDM Hospital

इस दौरान सूचना मिलने पर उनके अनुयायी भी यहां जुट गए और उनकी एक झलक पाने के लिए आसपास मंडराते रहे। उल्लेखनीय है कि अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का दूसरे बंदियों के साथ कोरोना सैंपल लिया गया था। पॉजिटिव आने के बाद आसाराम का ऑक्सीजन लेवल गिरना शुरू हो गया। बाद में गत पांच मई की रात को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक महात्मा गांधी अस्पताल में रखने के बाद उन्हें एम्स में भेज दिया गया था।

ये भी पढ़े :- जिला कलेक्टर ने किया ग्राम स्तरीय समितियों से संवाद

आसाराम ने कोरोना संक्रमित होने के बाद अपनी बीमारियों का इलाज आयुर्वेद पद्धति से कराने के लिए दो माह की अंतरिम जमानत के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका भी पेश कर रखी है। हाईकोर्ट ने 21 मई तक एम्स से आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर उसकी जमानत याचिका पर फैसला किया जाएगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026