Doordrishti News Logo

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

आरोपी गहने चुरा ले गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म। जिला पश्चिम में एक महिला के साथ परिचित ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके अचेत होने के बाद परिचित महिला के गहने आदि चोरी कर ले गया।

इस बारे में पीडि़ता ने बुधवार को पुलिस में रिपोर्ट दी। घटना 10 अक्टूबर की बताई जाती है। आरोपी से गहने वापिस मांगने पर वह टालमटोल करता रहा।

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला
जिला पश्चिम पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि उसका एक परिचित 10 अक्टूबर को घर पर आया था। बाद में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

अचेत होने पर परिचित उसके गहने आदि चुरा कर ले गया। उसके होश में आने पर गहने चोरी का पता लगा। आरोपी परिचित से गहनों के बारे में पूछने पर वह टालमटोल करता रहा। अब पीडि़ता ने दुष्कर्म एवं चोरी की रिपोर्ट दी है।