Doordrishti News Logo

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला। शहर के गांगाणा रोड स्थित एक चाय की होटल पर आपसी विवाद के बाद युवक पर लोहे के सरिया से हमला किया गया। पीडि़त घायल हो गया। उसने एक आरोपी को नामजद कर राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी।

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि अल्कोसर नगर राजीव गांधी नगर के रहने वाले चंदन पुत्र दयाल मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 2 नवंबर की रात को गांगाणा रोड पर आई नागौरी टी स्टाल पर बैठा था। तब वहां विक्रम मेघवाल लोहे का सरिया लेकर आया और विवाद करने लगा।

बाद में उस पर हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गया। आस पास के लोगों ने बाद में उसे छुड़ाया। पुलिस ने प्रकरण में अब जांच आरंभ की है। पीडि़त का मेडिकल कराया गया है।