छठी बार सजेगा हुनर का बाजार

देशभर की महिला उद्यमी होंगी शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छठी बार सजेगा हुनर का बाजार। क्लब ऑफ कायस्थ लेडीज मनस्वी की ओर से 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को कायस्थ सामुदायिक भवन, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘हुनर 6’ आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन रविवार को शास्त्री सर्कल पर डॉ.आभा माथुर एवं डॉ.मालती माथुर ने किया।

क्लब अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा,रचनात्मकता और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। इसमें देशभर की महिला उद्यमी अपने उत्पादों और हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

गजेन्द्र पारीक बने अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

मेला संयोजक विनीता एवं अदिता ने बताया कि प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, डिजाइनर वस्त्र,गृह सज्जा की वस्तुओं और लजीज व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दीपावली के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने और ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

इस अवसर पर उमा भावना, मनीषा,मोनिका, अनुराधा,लीना,शेफाली,स्नेहलता,अरुणा,मधुलिका,योगिता,रंजीता,वंदना,नीलू,ईशा,नमिता,आरती, निक्कू सहित मनस्वी की पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित थीं।