आरयूआईडीपी का स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरयूआईडीपी का स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम। सहभागिता कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में परियोजना कार्यों में जन सहभागिता और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 6दिवसीय CME कार्यक्रम कल से
कार्यक्रम आरयूआईडीपी अधीक्षण अभियंता संजय माथुर के निर्देशन में आयोजित हुआ। कैप टीम के धीरेन्द्र वैष्णव ने शहर में रूडिप परियोजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग और रख-रखाव पर बताते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को सीवर लाइन में नहीं डालना चाहिए, इससे लाइनें अवरुद्ध हो जाती हैं,गंदगी फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को सीवरेज के सही उपयोग और ठोस कचरा निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने सफाई रखने, प्लास्टिक से बचने और पानी बचाने की शपथ ली।
संवेदक फर्म ईगल इंफ्रा से एसओटी कमलेश ने भी विकास कार्यों की जानकारी दी। उप प्रधानाचार्य ज्योत्सना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है और विद्यार्थी प्राप्त जानकारी अपने घरों में साझा करें।
