आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 6दिवसीय CME कार्यक्रम कल से

देशभर के विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 6दिवसीय CME कार्यक्रम कल से। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (PGIA) में 26 से 31 अक्टूबर तक छह दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (CME) का आयोजन किया जाएगा।

दीपावली पर रोशनी से जगमगाएंगे जोधपुर के बाजार

कुलगुरु प्रो.(वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम द्रव्यगुण विभाग एवं शल्यतंत्र विभाग में आयोजित होगा। द्रव्यगुण विभागाध्यक्ष एवं PGIA प्राचार्य प्रो.डॉ.चंदन सिंह तथा शल्यतंत्र विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न होगा।

शुभारंभ समारोह
कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अक्टूबर को कुलगुरु प्रो. शुक्ल की अध्यक्षता में होगा। गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.(डॉ) मानसी देशपांडे मुख्य अतिथि तथा सीसीआरएएस नई दिल्ली के निदेशक प्रो. (डॉ)रबिनारायण आचार्य, प्रो.पी हेमंता एवं प्रो. सुमन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ होंगे रिसोर्स पर्सन:-
प्रमुख रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो.मानसी देशपांडे,प्रो.रबिनारायण आचार्य,प्रो.महेश दाधीच, प्रो.महेश चन्द्र शर्मा और प्रो.मीता कोटेचा व्याख्यान देंगे।

30-30 प्रतिभागी लेंगे भाग
दोनों विभागों की CME में 30-30 प्रतिभागी भाग लेंगे। कर्नाटक,ओडिशा, महाराष्ट्र,हिमाचल,मध्य प्रदेश,बिहार सहित अन्य राज्यों से चिकित्सक- शिक्षक शामिल होंगे। शल्य प्रक्रियाओं का सजीव प्रदर्शन (Live Demonstration) भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में द्रव्यगुण विभाग से डॉ.राजेंद्र प्रसाद पूर्विया,डॉ.मनोज अदलखा,डॉ.नरेंद्र सिंह पुरोहित तथा शल्यतंत्र विभाग से डॉ.विष्णु दत्त शर्मा,डॉ. नीरज शर्मा,डॉ. राजीव सोनी और डॉ.प्रेम प्रजापत आयोजन में सहभागिता करेंगे।