CUTICON Rajasthan में डॉ.आनंद लमोरिया ने प्रस्तुत किया डर्मेटोसर्जरी में नवाचार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),CUTICON Rajasthan में डॉ.आनंद लमोरिया ने प्रस्तुत किया डर्मेटोसर्जरी में नवाचार। राजस्थान के प्रतिष्ठित त्वचा रोग सम्मेलन CUTICON Rajasthan में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के चर्म एवं यौन रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ.आनंद लमोरिया ने फैकल्टी के रूप में सहभागिता करते हुए डर्मेटोसर्जरी के क्षेत्र में अपने नवाचारपूर्ण कार्य और तकनीकी अनुभव प्रस्तुत किए।
सम्मेलन में उनकी प्रस्तुति ने त्वचा रोगों के उपचार में आधुनिक शल्य तकनीकों,वैज्ञानिक दृष्टिकोण और निरंतर नवाचार के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. लमोरिया ने डर्मेटोसर्जरी की नवीन तकनीकों, उनके व्यावहारिक उपयोग और उपचार को अधिक प्रभावी बनाने की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
तेज़ दिमाग सही विचार- सफलता का यही आधार
CUTICON Rajasthan जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मंच पर फैकल्टी के रूप में आमंत्रित होना अकादमिक योगदान को साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। डॉ.लमोरिया का उद्देश्य नवीन तकनीकों के प्रति चिकित्सकों की समझ बढ़ाना तथा मरीजों के लिए सुरक्षित और प्रभावी उपचार विकल्पों को प्रोत्साहित करना रहा।
डर्मेटोसर्जरी त्वचा रोग विशेषज्ञता का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है,जिसमें त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए शल्य प्रक्रियाओं और उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाता है।डॉ.लमोरिया चिकित्सा शिक्षा और वैज्ञानिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी यह सहभागिता जोधपुर के चिकित्सा जगत के लिए उल्लेखनीय रही।
