Doordrishti News Logo

जोधपुर, गरीबों, मजदूरों के पलायन को रोकने तथा कोई भी प्रदेशवासी भूखा न सोए संकल्प को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम दक्षिण और भामाशाहों की ओर से अब तक साढ़े आठ हजार से अधिक भोजन पैकेट से उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।

नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम दक्षिण अपने स्तर पर व भामाशाहों के सहयोग से भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में नगर निगम दक्षिण की ओर से कुल करीब 8500 भोजन के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

इनमें से करीब 1200 पैकेट भामाशाह के सहयोग से उपलब्ध करवाए गए हैं व शेष भोजन पैकेट नगर निगम ने अपने स्तर पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने में संभली ट्रस्ट, मनीष धारीवाल, दिलीप धारीवाल, मधुसूदन भंसाली, सुनील तातेड़, भंसाली बेडमिंटन ग्रुप और सुशील कुमार की ओर से सहयोग राशि प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़े – विद्युत कर्मियों की कोरोना संबंधी मांगे नही मानने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

उन्होंने बताया कि न केवल जरूरतमंदों को बल्कि हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को भी नगर निगम दक्षिण भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण काल में नगर निगम दक्षिण जरूरतमंदों को भोजन व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करवा रहा है, इसके लिए जो भी भामाशाह सहयोग करना चाहते हैं उसके लिए नगर निगम दक्षिण में एक अलग से डेडिकेटेड अकाउंट खुलवाया है। उन्होंने बताया कि एचडीएफसी रातानाडा ब्रांच में यह खाता खुलवाया गया है जिसकी खाता संख्या 50200058172496 है। उन्होंने भामाशाहों से अधिक सहयोग करने की अपील की है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026