दोपहर 1 बजे तक 54.33% मतदान

  • पंचायत चुनाव 2026
  • आगोलाई में सबसे अधिक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोपहर 1 बजे तक 54.33% मतदान। पंचायती राज चुनाव के तहत जिले की 6 पंचायत समितियों में दोपहर 1 बजे तक कुल 54.33% मतदान दर्ज किया गया है। अब तक 1,37,703 मतदाताओं ने वोट डाले हैं।जिले की 189 ग्राम पंचायतों में कुल 2,53,445 पंजीकृत मतदाता हैं।

निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित 21 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस

पंचायत समिति वार दोपहर 1 बजे तक मतदान
-आगोलाई: 57.00% (सर्वाधिक)
-बालेसर: 55.84%
-शेरगढ़: 55.44%
-चाबा: 54.67%
-शेखाला: 53.29%
-चामु: 51.09%

14 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं-चाबा में 5,चामु में 4,शेखाला में 3,शेरगढ़ में 1 और बालेसर में 1