रोडवेज बसों में पत्रकारों को दिल्ली तक निःशुल्क यात्रा बहाल
वोल्वो,एसी में भी मिलेगी सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोडवेज बसों में पत्रकारों को दिल्ली तक निःशुल्क यात्रा बहाल। राज्य के अधिस्वीकृत पत्रकारों को अब रोडवेज बसों में दिल्ली तक निःशुल्क यात्रा में आ रही परेशानियों से राहत मिल गई है। राजस्थान पत्रकार संस्थान के प्रयासों के बाद रोडवेज मुख्यालय ने सभी आगारों को सख्त आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा वर्षों से अधिस्वीकृत पत्रकारों को राजस्थान सहित दिल्ली तक सभी श्रेणी की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से कई डिपो पर दिल्ली का टिकट और आरक्षण देने से मना किया जा रहा था।
इस पर संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र कुमार लोढ़ा ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा को पत्र लिखकर आदेश की पालना सुनिश्चित कराने की मांग की।
गांजा बेचने आया युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए यातायात महाप्रबंधक मनोज कुमार बंसल ने समस्त मुख्य प्रबंधकों को आदेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि आदेश क्रमांक एफ-4/मु./याता/लेखा/91(ए)/2016/ 261 दिनांक 17.06.2016 के तहत अधिस्वीकृत पत्रकारों को राजस्थान एवं दिल्ली तक निगम की सभी बसों, जिनमें वातानुकूलित एवं वोल्वो बसें भी शामिल हैं, में निःशुल्क यात्रा का प्रावधान है।
सभी डिपो प्रबंधकों और बुकिंग काउंटरों को अक्षरशः पालना के निर्देश दिए गए हैं। संस्थान अध्यक्ष लोढ़ा ने रोडवेज प्रशासन के त्वरित कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संस्थान सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
