जेएनवीयू के पेंशनर्स ने कुलगुरु आवास के बाहर किया प्रदर्शन
- छह महीने के बकाया पेंशन के भुगतान की मांग
- काले झंडे लहराए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू के पेंशनर्स ने कुलगुरु आवास के बाहर किया प्रदर्शन। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को पिछले छह माह से पेंशन नहीं मिली है। बकाया पेंशन के भुगतान की मांग को लेकर वह प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को उन्होंने कुलगुरु के निवास स्थान के बाहर हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया।
पेंशनर्स सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो रामनिवास शर्मा ने बताया कि कुलगुरु के एक साल का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। इन एक सालों वह पेंशन की समस्या का समाधान नहीं निकाल पाए हैं। इसी को लेकर पेंशनर्स काला दिवस मना रहे है।
गंदगी-धूम्रपान पर रेलवे की सख्ती छह माह में 13.73 लाख रुपए जुर्माना
विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है,जब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छह महीने तक पेंशन नहीं मिली हो। पेंशनर्स ने शुक्रवार को छह महीने की पेंशन के भुगतान की मांग को लेकर कुलगुरु के आवास के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बकाया पेंशन नहीं मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया।
