गंदगी-धूम्रपान पर रेलवे की सख्ती छह माह में 13.73 लाख रुपए जुर्माना

  • जोधपुर मंडल में 7 हजार से ज्यादा मामले पकड़े
  • स्वच्छता नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गंदगी-धूम्रपान पर रेलवे की सख्ती छह माह में 13.73 लाख रुपए जुर्माना। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाना और धूम्रपान करना जेब पर भारी पड़ रहा है। जोधपुर मंडल में रेलवे ने अप्रैल से सितंबर तक प्रथम छमाही के दौरान ऐसे 7,100 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई कर करीब 13.73 लाख रुपए जुर्माना वसूला।

इनमें सबसे ज्यादा साढ़े छह हजार मामले गंदगी फैलाने के थे,जबकि धूम्रपान के 611 मामले पकड़े गए। गंदगी फैलाने वालों से करीब 7.84 लाख रुपए और धूम्रपान करने वालों से 5.89 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। रेलवे का जोर केवल जुर्माना वसूलने पर ही नहीं, बल्कि यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी है।

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव 30 को

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर ट्रेनों और रेलवे परिसरों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। टिकट जांच कर्मचारी नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

नियम तोडऩे पर जुर्माना
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संशोधित जन विश्वास अधिनियम के तहत गंदगी फैलाने पर अब सौ से पांच सौ की जगह एक हजार रुपए और धूम्रपान करने पर दो सौ की जगह दो हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में कचरा न फैलाएं तथा धूम्रपान से परहेज करें। यात्रियों की भागीदारी से ही रेल परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सकता है।

Related posts:

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की जयंती मनाई

October 24, 2026

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव 30 को

October 24, 2026

जोधपुर मंडल ने हासिल की 100 प्रतिशत समयबद्धता

October 24, 2026

सूर्या के टीजर में चिकित्सकों के विरुद्ध हिंसा के चित्रण पर आईएमए जोधपुर का कड़ा विरोध

October 24, 2026

सतलाना में निर्माण कार्य से दो ट्रेनें आंशिक रद्द एक का बदलेगा मार्ग

October 23, 2026

नाबालिग की शादी होना हर अपराध का सबूत नहीं: हाईकोर्ट

October 23, 2026

24-25 अक्टूबर को जोधपुर में सजेगा लोक संस्कृति का रंगारंग उत्सव

October 23, 2026

रेलवे कारखाना में 19 दिन में 1.32 करोड़ का स्क्रैप निस्तारित

October 23, 2026

राष्ट्रीय एकता मोटर साइकिल रैली ने दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

October 23, 2026