दो सगे भाई गिरफ्तार अब तक तीन गिरफ्तार
- बालरवा बस स्टैंड पर युवक की हत्या का मामला
- 9 अक्टूबर को धारदार हथियार से किया था हमला
जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),दो सगे भाई गिरफ्तार अब तक तीन गिरफ्तार। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में मथानिया थाना क्षेत्र के बालरवा गांव में बस स्टैंड के पास 9 अक्टूबर को युवक की धारदार हथियार से हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
घटना में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त सगे भाई बताए जाते हैं। जिनसे पुलिस अब पूछताछ में जुटी है। वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के संबंध में मृतक के पिता मंगलाराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
चुनाव प्रचार का बोर्ड लगाते समय युवक की गई जान
मथानिया थाने के एसआई प्यारेलाल ने बताया कि बालरवा निवासी रुपाराम पुत्र मंगलाराम कृषि कार्य करता था। वह 9 अक्टूबर को घर आया हुआ था। शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच वह बालरवा बस स्टैंड गया था। आरोप है कि वहां प्रेमाराम निवासी बालरवा और ओमाराम निवासी 18 मील, बावरियों की ढाणी सहित अन्य लोगों ने रुपाराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रुपाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।
एसआई प्यारेलाल के अनुसार प्रकरण में नामजद एक आरोपी बावरियों की ढाणी 18 मील बालरवा निवासी ओमाराम पुत्र गंगाराम बावरी को तीन चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। अब दो और आरोपियों बालरवा निवासी प्रेमाराम और उसके भाई पोकरराम को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों से अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
