Doordrishti News Logo

मतदान कर्मियों ने जताया बदबूदार खाने का विरोध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मतदान कर्मियों ने जताया बदबूदार खाने का विरोध। हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिया खाना बासी था और उसमें से तेज बदबू आ रही थी।

जानकारी के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर तैनात मतदानकर्मियों को भोजन वितरित किया गया था। जैसे ही पैकेट खोले गए,खाने की खराब गुणवत्ता और बदबू के कारण कर्मचारियों में असंतोष फैल गया।

छुपाकर रखी अवैध पिस्टल बरामद आरोपी से पूछताछ जारी

आक्रोशित कर्मचारियों ने तुरंत खाना खाने से मना कर दिया। मतदानकर्मियों का कहना था कि वे दिन-रात मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनके बुनियादी खान-पान का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। दूषित भोजन मिलने से स्वास्थ्य बिगडऩे का खतरा बना हुआ है।

हंगामे की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और चुनाव व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधि स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। विरोध कर रहे कर्मियों को शांत कराने और उनके लिए तुरंत ताजे व शुद्ध भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।