नशे का प्रलोभन देने वालों पर रहेगी पैनी नजर
पंचायत चुनाव में नशामुक्ति के लिए एनसीबी की अपील
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे का प्रलोभन देने वालों पर रहेगी पैनी नजर। प्रदेश में चल रहे पंचायत और जिला परिषद चुनावों के इस सीजन में नशे की मनुहार को रोकने को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आम नागरिकों से खास अपील की है। जोधपुर जोन के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने वीडियो जारी कर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल ऐसे बुद्धिजीवी और अच्छे उम्मीदवारों को चुनने के लिए करें जो नशामुक्त मुहिम में सरकार के सहयोगी बनें।
एनसीबी जोनल डायरेक्टर सोनी ने बताया कि चुनावी माहौल के दौरान अवैध नशीले पदार्थों जैसे एमडी,स्मैक, अफीम और डोडा का प्रलोभन दिए जाने की आशंका रहती है। उन्होंने ग्रामीणों से रिक्वेस्ट की कि गांवों या आसपास के इलाकों में ऐसी कोई भी अवैध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना दें। एनसीबी की टीमें तुरंत दबिश देकर सख्त कार्रवाई करेंगी।
चार दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न
नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि या एनडीपीएस मामलों की सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दी जा सकती है। इस पर सीधे एनसीबी जोधपुर या जयपुर जोन की टीम को सूचना दी जा सकती है। जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सख्त कदम उठाएगी।
इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर, राजस्थान सरकार के राजकॉप सिटीजन ऐप के जरिए भी सूचना भेजी जा सकती है। एनसीबी जोनल डायरेक्टर ने कहा कि कहीं पर भी नशे की मनुहार हो रही हो तो बिना डर के अपने क्षेत्र की स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे सकते हैं।
