Doordrishti News Logo

फैक्ट्री से विद्युत केबल और मशीनरी सामान चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री से विद्युत केबल और मशीनरी सामान चोरी।
शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास में एक फैक्ट्री में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से हजारों रुपए के केबल और मशीनरी आइटम चोरी कर ले गए। फैक्ट्री मालिक ने बासनी थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दो सगे भाई हत्या के आरोप में गिरफ्तार

बासनी पुलिस ने बताया कि मोती चौक सदर बाजार निवासी सतिन पुत्र कैलाशचंद्र जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक फैक्ट्री सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप है। जहां से अज्ञात चोरों ने विद्युत केबल के साथ मशीनरी पार्टस आदि चोरी कर ले गए। चोरी का पता लगने पर सोमवार को पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी गई।