दो सगे भाई हत्या के आरोप में गिरफ्तार
- पैसे लेन-देन के विवाद में हुई थी युवक की हत्या
- घायल ने अस्पताल में तोड़ा था दम
- परिजन ने किया था प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सगे भाई हत्या के आरोप में गिरफ्तार। शहर की माता का थान पुलिस ने हत्या के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। हत्या की आरंभिक वजह पैसों के लेन देन की सामने आई है। फिलहाल पकड़े गए दोनों भाईयों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
घटना में घायल की अस्पताल में मौत के बाद परिजन ने रविवार को प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया।
माता का थान थानाधिाकारी अनिल यादव के अनुसार प्रकरण में मूलत : सुरपुरा खुर्द भोपालगढ़ हाल शिवजी नगर 80 फीट रोड पुरानी प्याउ के पास रहने वाले हेमंत (27) पुत्र रतनलाल दाधीच, मोहित दाधीच (21) पुत्र रतनलाल को गिरफ्तार किया गया है।
पैसों के लेन देन की आशंका
लिस के अनुसार आरोपियों ने 15 अक्टूबर को लेनदेन को लेकर विवाद में आरोपियों ने संजय सोनी को रात 11.30 बजे के करीब बहाने बुलाया था। इसके बाद उससे बेरहमी से मारपीट की। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। संजय सोनी की एमजीएच में उपचार के बीच मौत हो गई थी।
ट्रेनों में तेज आवाज में मोबाइल चलाने पर रेलवे सख्त एडवाइजरी जारी
मृतक की मां सावित्री पत्नी मनोज सोनी की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें हेमंत,उसके भाई व अन्य के खिलाफ उनके बेटे ओर उसके दोस्त को रास्ते में रोककर मारपीट करने, मोबाइल ओर नगद रुपए छीनने को लेकर रिपोर्ट दी थी।
आरोपियों से उधारी को लेकर था विवाद
मृतक संजय आरोपियों से उधार के पैसे मांगता था। जिसे देने के बहाने आरोपियों ने उसे बुलाया ओर लाठी, डंडो से मारपीट की। जिसके चलते संजय और उसका दोस्त घायल हो गया। हमले में संजय की रविवार को मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त का महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।
मृतक संजय ने सवारी टैक्सी खरीदने के लिए घटना के दिन अपने घर से 50 हजार रुपए लेकर निकला था। जिसमें टैक्सी की एजेंसी में 5 हजार रुपए जमा करवाए थे, जबकि 45 हजार रुपए उसके पास थे। रात को घर लौटते समय उसके ऊपर हमला किया गया।
