Doordrishti News Logo

दो लोगों का मोबाइल हैक कर शातिर ने निकाले दो लाख रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो लोगों का मोबाइल हैक कर शातिर ने निकाले दो लाख रुपए। साइबर ठगों ने अब लोगों के मोबाइल को हैक कर यूपीआई आईडी के जरिए रकम को साफ करना शुरू कर दिया है। शहर में दो लोगों के मोबाइल हैक कर दो लाख रूपए निकाल लिए गए। पीडि़तों की तरफ से साइबर पोर्टल पर शिकायत दिए जाने के साथ अब संबंधित थाने में रिपोर्ट दी गई है।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मिल्कमैन कॉलोनी मकान नंबर 10 काजरी रोड हाल खेमे का कुआं निजी अस्पताल के पीछे रहने वाले बुजुर्ग दिनेश भाटी पुत्र केदार भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनका खाता यूको बैंक,पावटा में है। 13 अक्टूबर को किसी शातिर ने उनका मोबाइल हैक कर दिया। फिर खाते से तीन बार में ट्रांजेक्शन करते हुए एक लाख रूपए पार कर लिए। इसका बाद में मिले संदेशों से चला।

निर्माण कार्य से चार ट्रेनें प्रभावित दो आंशिक रद्द

पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। पुलिस अब पड़ताल में जुटी है। दूसरी तरफ 18ई 405 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी सत्य नारायण राखेचा पुत्र श्यामलाल ने रिपोर्ट दी कि 15 अक्टूबर को किसी शातिर ने उनका फोन हैक कर दिया,फिर खाते से एक लाख रूपए निकाल लिए। रकम दो तीन बार में खाते से निकाली गई।घटना के संबंध में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी गई।