Doordrishti News Logo

रंगारंग डांडिया रास का समापन

गुजराती और मारवाड़ी भक्ति गीतों से गूंजा पांडाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रंगारंग डांडिया रास का समापन। शहर के भदवासिया स्थित सामुदायिक पार्क में मां के पावन पर्व नवरात्रि का आयोजन का सोमवार को रंगारंग भक्ति गीत डांडिया कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया।

भाई-भाभी ने फर्जी अंगूठे और हस्ताक्षर से उठाया 10 लाख का लोन

स्थानीय प्रवक्ता जितेंद्र भाटी और अमृत परिहार ने बताया कि भदवासिया स्थित वीर तेजा कॉलोनी के सामुदायिक पार्क में सोमवार को भव्य डांडिया रास का समापन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित डांडिया रास कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बढ़- चकर हिस्सा लिया।