पत्रकार-शायर एमआई ज़ाहिर सहित 31 विभूतियों को सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड
जश्न-ए-सर सैयद 2026 -जयपुर में जुटे 150 अलीग
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्रकार-शायर एमआई ज़ाहिर सहित 31 विभूतियों को सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (AMUOBA) राजस्थान चैप्टर की ओर से वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय पत्रकार,लेखक व शायर एम आई ज़ाहिर को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जयपुर में आयोजित ‘जश्न- ए-सर सैयद 2026’ समारोह में उनके साथ पत्रकार इस्माइल खां,बाबू अंसारी और एस. अबरार त्यागी सहित कुल 31 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि एमआई ज़ाहिर को इससे पूर्व शाहिद मिर्ज़ा ग्लोबल जर्नलिज्म अवार्ड, आलमी सादत सईद अवार्ड, इंटरनेशनल तनवीर फूल अवार्ड, झाबरमल्ल शर्मा,माणक अलंकरण और पश्चिम बंगाल अकादमी के जामे-जहांनुमा अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
रेलवे ने एक दिन में बिना टिकट के 333 मामले पकड़े
सर सैयद के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प
सर सैयद अहमद खां की 209वीं जयंती पर टोंक रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में करीब 150 अलीग बिरादरी ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भरतपुर जिला कलेक्टर कमरुल ज़मां चौधरी थे, अध्यक्षता एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.आज़म बेग ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ आयकर आयुक्त फरहा खान, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.सैफुल हक, सेवानिवृत्त आईएएस यूडी खान और पूर्व अध्यक्ष एफके शेरवानी मौजूद थे।
समारोह में डॉ.साइब हुसैन, डॉ.सना बेग,प्रो.नौशी मुजीब, प्रो.फौजिया सआदत,प्रो. मोहम्मद आजम अंसारी,प्रो. महमूद सलीम,प्रो.सिराजुल हक,प्रो.मोहम्मद शोएब आजमी,डॉ.सदफ नवाज,डॉ. सफिया हुसैन,डॉ.फैय्याज खान और हाफिज मोहम्मद इमरान सहित शिक्षा,चिकित्सा,साहित्य व समाजसेवा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।प्रो.शौकत अली ने स्वागत भाषण दिया,संचालन डॉ. सना बेग ने किया।
