Doordrishti News Logo

त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत

  • जोधपुर से 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
  • गोरखपुर,हरिद्वार से चेन्नई और दानापुर तक अतिरिक्त रेल सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जोधपुर मंडल से सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इन ट्रेनों के करीब डेढ़ माह की अवधि में कुल 76 फेरे निर्धारित हैं। इससे गोरखपुर,हरिद्वार, सूबेदारगंज,बांद्रा टर्मिनस,चेन्नई बीच, दानापुर और मऊ जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल रही है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बढ़ते यात्री भार को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जा रहा है,ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी एक्सप्रेस 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04829/04830 पूजा स्पेशल का संचालन जोधपुर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित है। वापसी में ट्रेन संख्या 04830 का संचालन गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित है।

कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार- बाड़मेर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04827/04828 स्पेशल 31 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को निर्धारित है। ट्रेन संख्या 04815/04816 पूजा स्पेशल का संचालन 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा। वापसी में ट्रेन का संचालन चैन्नई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित है। ट्रेन संख्या 04823/04824 स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04824 का मऊ से संचालन प्रत्येक मंगलवार निर्धारित है। ट्रेन संख्या 04813/04814 साप्ताहिक स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04814 का दानापुर से प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित है।