विश्व ट्रॉमा दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व ट्रॉमा दिवस पर
एमडीएम अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम। विश्व ट्रॉमा दिवस के उपलक्ष्य में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन प्रबंधन, प्राथमिक उपचार एवं सड़क दुर्घटनाओं में ‘गोल्डन ऑवर’ के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
मारवाड़ डर्मा सोसाइटी की बैठक में सुदृढ़ीकरण एवं भावी कार्ययोजना पर मंथन
कार्यक्रम में डॉ.विकास राजपुरोहित और डॉ. वंदना शर्मा ने प्री- हॉस्पिटल ट्रॉमा मैनेजमेंट, ट्राइएज व क्रिटिकल केयर,डॉ.रामकिशन चौधरी ने फ्रैक्चर, स्पाइन केयर,स्प्लिंट आदि ऑर्थोपेडिक्स प्रबंधन तथा डॉ.हितेश मूलचंदानी ने न्यूरोसर्जरी, सीजर्स व हेड इंजरी के बारे में जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक ट्रॉमा केयर में ATLS के 11वें संस्करण (2025) में xABCDE प्रोटोकॉल पर जोर दिया गया है,जिसमें सबसे पहले अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित करना,फिर एयरवे,श्वसन,रक्तसंचार, न्यूरोलॉजिकल स्थिति एवं पूरे शरीर का आकलन शामिल है। समय पर रक्तस्राव नियंत्रण,रक्त व रक्त घटकों का उपयोग,मस्तिष्क को ऑक्सीजन आपूर्ति,हाइपोथर्मिया की रोकथाम तथा शीघ्र सर्जिकल हस्तक्षेप जीवनरक्षा के प्रमुख आधार हैं।
कार्यक्रम डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा,एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित तथा उप अधीक्षक डॉ.दीपक टाक,डॉ.संदीप अरोड़ा,डॉ. पुष्पा अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
आपदा प्रबंधन व सिविल-मिलिट्री समन्वय के तहत भारतीय वायु सेना से विंग कमांडर पीएस माइकल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट टी.सूद तथा बीएसएफ कंपोजिट हॉस्पिटल जोधपुर के नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एमडीएम अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ गोपाल व्यास,पुखराज, अमोलक,शंकर परिहार, सुनीता पुरोहित भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एनेस्थीसिया विभाग के डॉ.अंकित एवं डॉ.वंदना ने किया। उन्होंने प्री-हॉस्पिटल केयर, एयरवे मैनेजमेंट,मास कैजुअल्टी के दौरान ट्राइएज और सुरक्षित स्थानांतरण के प्रोटोकॉल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।अंत में सड़क सुरक्षा एवं एसओपी पर चर्चा के बाद धन्यवाद ज्ञापित किया।
