Doordrishti News Logo

शातिर ने तीन दिन तक मोबाइल हैककर खाते से 4.32 लाख उड़ाए केस दर्ज

साइकर ठगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर ने तीन दिन तक मोबाइल हैककर खाते से 4.32 लाख उड़ाए केस दर्ज। शहर के निकटवर्ती नांदड़ी खुर्द बनाड़ क्षेत्र में रहने वाले युवक का मोबाइल किसी शातिर ने हैक कर दिया। उसके खाते से तीन दिन तक लगातार 4.32 लाख की रकम को साफ कर दिया। पीडि़त ने अब बनाड़ थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइक सवारों ने महिला के गले पर झपट्टा मार चेन तोड़ी वृद्धा नीचे गिरने से चोटिल

बनाड़ पुलिस के अनुसार नांदड़ा खुर्द निवासी बुधाराम पुत्र हीराराम देवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि किसी शातिर ने 12-14 अक्टूबर के बीच उसका मोबाइल हैक कर दिया। बाद में उसके बैंक खाते से अलग अलग किश्तों में 4 लाख 32 हजार रूपए निकाल लिए। पता लगने पर बैंक से भी संपर्क किया गया और संपर्क पोर्टल पर इसकी शिकायत दी गई। बनाड़ पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।