पिकअप के चालक ने ली वृद्धा की जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पिकअप के चालक ने ली वृद्धा की जान। शहर के निकटवर्ती डांगियावास एरिया में पिकअप चालक की लापरवाही से वृद्ध महिला की जान चली गई। उसके पुत्र की तरफ से पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया।
शातिर ने तीन दिन तक मोबाइल हैककर खाते से 4.32 लाख उड़ाए केस दर्ज
डांगियावास पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले फिरोज खां पुत्र इकबाल खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी नैनीदेवी क्षेत्र से निकल रही थी। तब एक पिकअप के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे में उसकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गई,अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। डांगियावास पुलिस पिकअप चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
