दशरथ-कैकेयी संवाद ने बांधा समां

हल्द्वानी(दूरदृष्टीन्यूज),दशरथ-कैकेयी संवाद ने बांधा समां। सुभाष नगर में नव दुर्गा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के चतुर्थ दिन की मंथरा- कैकेयी संवाद,दशरथ- कैकेयी संवाद और राम वन गमन के दृश्य का प्रभाव पूर्ण मंचन किया गया।

आदर्श नगर में आज से खनकेंगी डांडिया

कैकेयी के पात्र कमलेश दुर्गापाल ने अभिनय को जीवंत किया। वह विगत 18 वर्षों से कैकेयी का पात्र निभा रहे हैं और कई क्षेत्रों की रामलीलाओं में भाग ले चुके हैं। दशरथ का पात्र हेम छिमवाल ने निभाया।

जब कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगे,तो दोनों कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और वाहवाही बटोरी।