Doordrishti News Logo

फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के बासनी सांगरिया स्थित गणेश नगर में एक फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रात को फैक्ट्री में सोया था। सुबह वह बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। बासनी पुलिस ने परिचित की रिपोर्ट पर फिलहाल मर्ग दर्ज किया है।

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर रास्ता रोककर मारपीट मोबाइल छीना

बासनी पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश मीरपुरा हाल सांगरिया फांटा बासनी निवासी तोहिद की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका परिचित मुनीब यहां गणेश नगर सांगरिया में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह रात के समय में फैक्ट्री में सोया था।

सुबह जाग होने पर वह बेहोशी की हालत में मिला। इस पर उसे अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।