शराब के लिए रुपए नहीं देने पर रास्ता रोककर मारपीट मोबाइल छीना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब के लिए रुपए नहीं देने पर रास्ता रोककर मारपीट मोबाइल छीना। शहर के बासनी गांव में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट की गई। आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए नहीं दिए जाने पर उसका मोबाइल छीन कर ले गए।
पीडि़त ने इस बारे में बासनी थाने में रिपोर्ट दी है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत : सांचोर के जेलतरा हाल विवेक विहार श्रीराम सोसायटी एल ब्लॉक में रहने वाले पुखराज पुत्र प्रेमाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह बासनी गांव से निकल रहा था।
महापौर मेहता ने दशहरे से पहले राम सवारी मार्ग किया निरीक्षण
तब रवि प्रकाश,जितेंद्र और उसके साथियों ने शराब पीने के लिए रूपए मांगे। रुपए दिए जाने से इंकार करने पर मारपीट करने लगे और आरोपी उसका मोबाइल छीन कर ले गए। बासनी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब नामजद की तलाश आरंभ की है।
