पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस
अवैध मादक पदार्थ भी बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बदमाश की स्कॉर्पियो गाड़ी से पिस्टल, कारतूस और एमडी ड्रग्स बरामद किया है। यह कार्रवाई अशोक उद्यान के पास की गई। हालांकि स्कॉर्पियो सवार तस्कर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार अशोक उद्यान के पास सीएसटी टीम को संदिग्ध स्कॉर्पियो में अवैध हथियार ओर मादक पदार्थ लाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी रखना शुरू किया।
संदिग्ध स्कार्पियो का किया पीछा
इस दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो संदिग्ध नजर आई। जिसे रुकवाने का इशारा करने पर ड्राइवर स्कॉर्पियो भगाने लगा। पीछे करने पर स्कॉर्पियो गाड़ी छोडक़र ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से मादक पदार्थ एमडी, अफीम, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है।
ट्रैफिक का फायदा उठाकर भागा
पुलिस से बचने के लिए ड्राइवर स्कॉर्पियो को 21 सेक्टर की तरफ ले गया। जहां ट्रैफिक का फायदा उठाकर सडक़ किनारे स्कॉर्पियो को छोडक़र मौके से फरार हो गया। पुलिस अब गाड़ी के असली मालिक और मौके से फरार हुए ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है।
गोल्ड खरीदने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
गाड़ी मिली यह सामग्री
पुलिस ने वाहन से एक पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस, 3.55 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) तथा अन्य नंबरों की दो नंबर प्लेट जब्त की हैं। वाहन चालक पुलिस को देखकर 21 सेक्टर मोड़ के पास गाड़ी छोडक़र फरार हो गया।
सीएसटी ने किया पीछा
पुलिस के अनुसार,14 अक्टूबर को सीएसटी को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में अवैध हथियार और मादक पदार्थ होने की आशंका है। सीएसटी टीम ने पाल रोड पर वाहन का पीछा किया। तब चालक 21 सेक्टर मोड़ के पास स्कॉर्पियो छोडक़र भाग निकला।
सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंदलाल व्यास पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से एक जिगाना पिस्टल मय मैगजीन,पांच जिंदा कारतूस, 3.55 ग्राम एमडी और दो अन्य नंबर प्लेट मिलीं। पुलिस ने हथियारों और मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल होने के संदेह में स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया।
अज्ञात चालक की तलाश जारी
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम
कार्रवाई में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के निरीक्षक गोविंदलाल व्यास,सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल महिपाल,धर्मेंद्र, बाबूलाल व सम्पतराम तथा सीएसटी के उपनिरीक्षक मेहराज तंवर,सहायक उपनिरीक्षक तेजाराम,कांस्टेबल देवेंद्र,पूनाराम,पर्वत,सुरेश और रघुनाथ की भूमिका थी।
