प्लांट की साझेदारी में एक करोड़ रुपए हड़पने का आरोप

  • साझा प्लांट में एक करोड़ लगाया
  • प्लांट से ही भगा दिया

आगरा,प्लांट की साझेदारी में एक करोड़ रुपए हड़पने का आरोप।इरादतनगर के हॉट मिक्स प्लांट की साझेदारी में एक करोड़ रुपये हड़पने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। पीड़ित करन गर्ग ने थाने में रिपोर्ट दी है,जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार आवास विकास कॉलोनी,थाना सिकंदरा निवासी करन गर्ग पुत्र सुनील कुमार गर्ग ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर ग्राम करौंधना, थाना इरादतनगर में हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किया था।

आयुर्वेद विवि की केंद्रीय फार्मेसी की व्यावसायिक इकाई का शुभारंभ

बाद में साझेदारी के तहत हरिभान सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी कृष्णा कुंज,हलवाई की बगीची, आगरा और उनके बेटे दीनदयाल यादव व विनय यादव को 50 प्रतिशत की साझेदारी में शामिल किया गया। शेष 50 प्रतिशत हिस्सेदारी करन और उनके पिता-भाई की थी।

आरोप है कि करन ने प्लांट में करीब 1 करोड़ रुपये लगाए,लेकिन साझेदारों ने पैसा हड़प लिया। 2 जून 2026 को गाली-गलौज कर करन को प्लांट से भगा दिया गया। जब 10 अक्टूबर 2026 को वह प्लांट पर पहुंचा तो वहां मशीनरी, सामान और ट्रक गायब थे। न तो हिस्सेदारी का पैसा दिया गया और न ही प्लांट की आय में से कोई हिस्सा।

पीड़ित ने अमानत में खयानत और साझेदारी डीड के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 14 अक्टूबर को दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान शुरू किया है। आरोपियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।